बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: राम औतार शर्मा और मीनू सक्सेना के भजनों ने बांधा समां, आतिशबाजी से जगमगाया घंटाघर बाराबंकी। श्रीरामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का समापन शुक्रवार देर रात नगर के ऐतिहासिक घंटाघर पर प्रभु श्रीराम के राजतिलक और भजन संध्या के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा, भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: प्रभु श्रीराम के अयोध्या का संभाला राजपाट,छाई खुशी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ राजतिलक प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने के प्रसंग के तहत आचार्य प्रमोद पाठक ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजतिलक...