बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: असंद्रा। क्षेत्र में बुधवार को बैंक के बीसी प्वाइंट से पैसा निकालकर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध से बाइक सवार बदमाश ने तीन हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की सूचना पर आरोपी का पता लगाने की खातिर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । कोतवाली क्षेत्र के गैरिया गांव निवासी छविनाथ बुधवार को दोपहर बाद पठकन पुरवा स्थित एक बैंक के बीसी प्वाइंट पर पैसा निकालने गए थे। वहां से तीन हजार रुपए निकालकर वह साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में सुबेहा की ओर से आए बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया और उसपर नशीली वस्तुएं बेचने का आरोप लगाकर धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच तलाशी के बहाने उसकी जेब से तीन हजार रुपए निकाल लिए और बाइक से देवीगंज की ओर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की। पुलिस अज्ञात बाइक सवार का ...