बाराबंकी, अगस्त 5 -- Barabanki News: देवा शेरीफ। इसे अशिक्षा कहें, मुफलिसी कहें या फिर कुछ और... देवा में एक मजार के पास पिछले कुछ दिनों तक एक बीमार विवाहिता के साथ जिस तरह से अमानवीय व्यवहार हुआ वह एक सभ्य समाज के लिए सोचनीय विषय हो गया है। वहां लगे सीसी कैमरे में दिख रहा है कि विवाहिता का हाथ पीछे से बंधा हुआ था और वह चीखते हुए कुछ कहना चाह रही थी जिसे वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ एक महिला अनसुना कर विवाहिता के ऊपर दुपट्टा ठीक कर चली जा रही थी। अखिर वह महिला कौन थी यह लोगों के लिए यक्षप्रश्न बना हुआ है। लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव की विवाहिता रूबी पर भूत-प्रेत का साया बताकर तांत्रिक के कहने पर उसका ही पति गत छह दिन पूर्व देवा स्थित एक मजार पर पहुंचा। इसके बाद तांत्रिक के कहने पर विवाहता को लोहे के एक खंभे से बांध दिया गया। यह...