बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: सुबेहा। थाना क्षेत्र के बड़े बरगदहा गांव में विवाद में एक दपंति ने विपक्ष की महिला समेत तीन लोगों को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बड़े बरगदहा गांव निवासी गीता पत्नी श्रीनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी मौजीराम व इनकी पत्नी सोनी ने नशे की हालत में विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लोग मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों लोगों ने गीता, पिंटू व गोविंदा की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...