बाराबंकी, सितम्बर 27 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में एक युवक को विपक्षी पीट रहे थे। उसे बचाने के लिए उसकी मामी पहुंची तो विपक्षी ने उन्हें भी पीट दिया। लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिपरौली गांव निवासी चांदनी देवी पत्नी आकाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके गांव का विकास कुमार पुत्र रामचंदर उसके भांजे बंटी को गाली देते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीट रहा था। भांजे को बचाने पहुंची चांदनी के साथ भी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और ईंट से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर दंपती समेत तीन को बेरहमी से पीटा शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी महिला, उसके पत...