बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुदीपुर के ग्राम पैगंबरपुर में आयोजित विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी वीबी राम जी का शुभारंभ किया गया। यहां बने अन्नपूर्णा भवन का क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह ने लोकार्पण किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन में गरीब लाभार्थियों वितरण होने वाला अन्न अब इसी भवन से वितरित किया जाएगा। सरकार की इन योजनाओं से सभी को शुद्ध रूप से अन्न वितरित किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ प्रियंका सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अनुभव कुमार, ग्राम प्रधान निहारिका वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, भानु बाजपेई, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 38 ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी अभियान शुरू यह भी पढ़ें- Ri...