बाराबंकी, सितम्बर 2 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दनापुर शुक्ल में पिछले 11 साल से रसोइया के पद पर कार्यरत विधवा महिला माधुरी को पद से हटा दिया गया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसे नियमों के प्रतिकूल और जातीय द्वेष के कारण हटाया गया है। माधुरी पत्नी स्व. विजय पाल निवासी दनापुर शुक्ल ने बताया कि वह 27 अगस्त 2026 तक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थी। उसे अचानक हटा दिया गया। माधुरी का कहना है कि वह विधवा महिला है और उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 में और एक बेटी आंगनबाड़ी में पढ़ती है। यह भी पढ़ें- Roorki News: 14 वर्षों से कार्यरत भोजन माता को नहीं मिला मानदेय रसोइया रखने का मुख्य मानक यह है कि उसका बच्चा विद्यालय में...