Barabanki News: विद्यालय में नहीं बना एमडीएम, भूखे रहे नौनिहाल
बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: दरियाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में सोमवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया। विद्यालय पहुंचे 45 बच्चे एमडीएम नहीं बनाए जाने से भूखे रहे। मौके पर मौजूद शिक्षक ने भी एमडीएम नहीं बनाए जाने की सूचना समय से अधिकारियों को नहीं दी। नौनिहाल भी भूखे पेट घरों को वापस लौट गए। रसोईघर में नहीं जला चूल्हा: प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में 104 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार को इनमें से 45 बच्चे उपस्थित रहे, लेकिन मध्याह्न अवकाश तक भी रसोई में चूल्हा नहीं जला और न ही भोजन तैयार किया जा सका। इससे शासन की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान को मध्याह्न भोजन संचालन की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद विद्यालय में नई व्यवस्था समय पर नहीं बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.