Barabanki News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का तकनीकी हुनर
बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद में मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, सोलर पैनल क्लीनिंग रोबोट, रीवर क्लीनर रोबोट, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर और ड्राइवर स्लीप अलार्म समेत कई उपयोगी मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा वीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार की सराहना करते हुए मॉडलों को दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में उपयोगी बताया। विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कुर्सी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने भी छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की।प्रदर्शनी में राजकीय पॉलिटेक्निक बाराबंकी, कुर्सी, हरख, महिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.