बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: दरियाबाद। दरियाबाद क्षेत्र के नरगौरा मजरे कमोली गांव में वसीयत की भूमि को लेकर प्रताप और ननकऊ पक्ष के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रताप, राज, लालचंद्र, ननकऊ और नानक समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर घायलों का उपचार कराया।इस मामले में कुसुम की तहरीर पर पुलिस ने ननकऊ, नानक शरण, विजय, हरिकेश, उषा देवी, सुनीता, छाया और रधना के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वसीयत की भूमि को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...