Barabanki News: लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष जरूरी है। डॉ. लोहिया कहा करते थे कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। उन्होंने युवाओं से लोहिया के आदर्शों पर चलकर समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। सभा में प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, लल्लन वर्मा, जिला महासचिव हिमांशु यादव, दानिश सिद्दीकी, वीरेंद्र प्रधान, अजय वर्मा बबलू अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Munger News: भारतीय राजनीति की विप्लवकारी आत्मा थे डॉ. लोहिया :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.