Barabanki News: लोधेश्वर कॉरिडोर निर्माण को नहीं मिली रफ्तार
बाराबंकी, सितम्बर 11 -- Barabanki News: रामनगर। लोधेश्वर महादेवा में कॉरिडोर निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की सुस्ती श्रद्धालुओं में नाराजगी का कारण बन रही है। बजट मिलने और करीब नौ महीने से कार्य शुरू होने के बावजूद अभी तक कॉरिडोर के खंभे पूरी तरह खड़े नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अन्य निर्माण कार्य कब पूरे होंगे इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पर्यटन विभाग की निगरानी में होने वाला कॉरिडोर निर्माण फिलहाल ठप पड़ा है। सावन माह 28 अगस्त को समाप्त हो चुका है लेकिन इसके बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं दिखाई दी। निर्माण स्थल पर सरिया पड़ी हुई है और कई स्थानों पर खंभों से निकली सरिया जंग खा रही है लेकिन मिस्त्री और मजदूर लगाकर काम दोबारा शुरू नहीं कराया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.