Barabanki News: लोकगीत और जादू के जरिए योजनाओं का संदेश दिया
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: देवा शरीफ। ऐतिहासिक देवा मेला में रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत बिरहा और जादू के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही सरकारी योजनाओं और सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुन्ना अलबेला एंड पार्टी के लोकगीतों से हुई। कलाकारों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद बिरहा गायक राजेश कुमार ने स्वच्छता शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रेरक गीतों से लोगों को संदेश दिया। जितेंद्र कुमार सांस्कृतिक दल ने यूपी के चमके चमनवा हो, आई सुंदर योजनवा हो' गीत के जरिए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। वहीं, विजय सिंह एंड पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.