Barabanki News: लापता मासूम का शव तालाब में मिला
बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरी मजरे मंगलपुर में शनिवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ककरी मजरे मंगलपुर गांव निवासी हेमंत रावत की दो वर्षीय पुत्री काव्या शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने देर रात तक रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।रविवार यह भी पढ़ें- Barabanki News: लापता दो वर्षीय मासूम का शव तालाब में मिला सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में बच्ची का शव देखा। यह देख कर सभी हतप्रभ रह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.