Barabanki News: लापता बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: फतेहपुर। बाजार में खरीदारी के दौरान मां से बिछड़ा नौ वर्षीय बालक पुलिस की तत्परता से सकुशल मिल गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे का पता लगाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असोहना निवासी रेखा देवी शनिवार को अपने नौ वर्षीय पुत्र अंकेत के साथ कस्बा फतेहपुर खरीदारी करने आई थीं। नगर की फूल वाली गली में खरीदारी के दौरान अंकेत अचानक मां से बिछड़ गया। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। घबराई महिला ने तत्काल पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बाजार व प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर बच्चे की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने करीब पांच किलो मीटर दूर ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.