Barabanki News: लाइन में रहे दो निरीक्षक व एक एसआई को नई तैनाती
बाराबंकी, सितम्बर 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन से दो निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक को नई तैनाती देने के साथ ही सैकड़ा से ऊपर सिपाहियों को इधर से उधर किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक फरीद अहमद को प्रभारी अपराध शाखा, निरीक्षक भीमसेन को अपराध शाखा भेजा गया वहीं उपनिरीक्षक हिमांशु पांडेय को असंद्रा थाना क्षेत्र की दिलावलपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में थानों पर लंबे समय से जमे 111 सिपाहियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाते हुए थानों पर व जिला मुख्यालय पर भेजा गया है। बताते चलें कि कुछ ही दिन पूर्व एसपी ने थानों पर तैनात रहे दो सौ से अधिक सिपाहियों को इधर से उधर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.