बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: रामनगर(बाराबंकी), संवाददाता। कस्बे के धमेड़ी मोहल्ले में गत सोमवार को फंदे पर लटक कर शिक्षक सुभास्कर तिवारी ने जान दे थी। घटना के पीछे सुभास्कर की बहन को लखनऊ के मकान में पिता द्वारा रखे जाने के विवाद को कारण माना जा रहा है। दरअसल मृत सुभास्कर के पिता चाहते थे कि उनकी विवाहिता बेटी लखनऊ के मकान में रहे। उसके पीछे कारण यह था कि एक साल पहले बेटी के इंजीनियर पति की हादसे में कमर के नीचे का हिस्सा अपंग हो गया था। जबकि पुस्तैनी मकान में बेटा और उसका परिवार रहे। बस यही बात शिक्षक बेटे को नागवार गुजरी। जिससे खफा होकर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली थी。

पिता का विवाद पुलिस के अनुसार मृत युवक के पिता अपनी पुत्री को लखनऊ स्थिति मकान में रखना चाहते थे, क्योंकि पुत्री के इंजीनियर पति एक वर्ष पूर्व सड़क...