बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के बिंदियामऊ मजरे दीनपनाह गांव में शुक्रवार को खेत से लौटते समय रोटावेटर लगा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोठी थाना क्षेत्र के बिंदियामऊ मजरे दीनपनाह निवासी असद (22) पुत्र नूर मियां शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर गांव के ही रामसमुझ के खेत की जुताई करने गया था। जुताई बाद वापस लौटते रास्ते में ऊंची मेड़ पार करते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर रोटावेटर समेत पीछे की ओर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठ गए। चालक असद दबकर घायल हो गया। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण उसको बाहर निकालकर सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...