Barabanki News: रोटरी क्लब ने शिविर लगाकर 100 छात्राओं का कराया उपचार
बाराबंकी, अगस्त 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। रोटरी क्लब द्वारा रविवार को बड़ेल स्थित विनोबा बालिका आवासीय विद्यालय में दंत व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा वहां शिक्षा ग्रहण कर रही 100 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। क्लब के मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरीश अरोड़ा ने बताया कि वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में आइडीए की अध्यक्षा डॉ. चारू टंडन, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. अमित विश्वास और वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ विकास टंडन के निर्देशन में अजय, आशीष व बबली द्वारा छात्रों का दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया। अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालरा व सचिव राजेश अरोड़ा (बब्बू) ने बताया कि रोटरी क्लब का उद्देश्य ही समाज सेवा है। शिविर में डॉक्टर सुधीर वर्मा, डॉ विमल बैसवार, संजय निगम, डॉ. एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.