बाराबंकी, सितम्बर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माताओं को सम्मानित किया गया। क्लब के मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरीश अरोड़ा ने बताया कि एक शाम शिक्षकों के नाम प्रोग्राम के तहत जिले के 11 शिक्षकों ( राष्ट्र निर्माताओं ) को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अशोक त्रिपाठी, राधेश्याम, शिवकरण सिंह, सविता कौर , रुचि सिंह, विकास सिंह, पूजा पांडे व अमित रस्तोगी शामिल थे। क्लब अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह कालरा व क्लब सचिव राजेश अरोड़ा (बब्बू) के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम को क्लब के वरिष्ठ सदस्य सम्पन्न निगम व शिखा श्रीवास्तव द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान पूर...