Barabanki News: रोजगार मेला में 89 युवाओं को मिली नौकरी
बाराबंकी, जुलाई 14 -- Barabanki News: बाराबंकी। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नवाबगंज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें 206 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 89 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास ही रोजगार और स्वरोजगार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से कौशल आधारित प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रोजगार मेले में 137 युवाओं का चयन, 529 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.