Barabanki News: रॉड से गला दबा कर अधेड़ की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना के तिलोकपुर मजरे गौरवा उस्मानपुर गांव में फटे पाइप से घर में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ से मारपीट के बाद उसके गले पर लोहे का रॉड रख कर दबा दिया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तिलोकपुर मजरे गौरवा उस्मानपुर गांव में मनोज कुमार गुरुवार को सड़क के किनारे लगी पानी की टोटी से पाइप लगाकर घर को पानी ले जा रहे थे।पाइप फटी हुई थी। जिससे राजू उर्फ रज्जू (48) के घर में फटी पाइप से पानी जाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। मृतक की पत्नी माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी लोगों ने मारपीट की इसके बाद विपक्षी ने लोहे की रॉड उनके पति राजू के गले पर रख कर दबा दिया। जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.