बाराबंकी, सितम्बर 14 -- Barabanki News: रामनगर। केसरीपुर रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को ठीक से बराबर न किए जाने से कजरी तीज मेले में जा रहे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार दिन पहले क्रासिंग पर खुदाई कर रोड़े डाले गए थे लेकिन सड़क को समतल नहीं किया गया। रविवार शाम से लेकर रात तक रोड़े इधर-उधर फैल जाने से दर्जनों मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर गए और चोटिल हुए। वहीं रोड़ों के कारण ई-रिक्शा भी पलट गया। मेले में जा रहे श्रद्धालुओं का कहना था कि क्रासिंग पर रोड़ा सड़क बराबर करना चाहिए था लेकिन रेल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। हादसों के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैला रहा। कुंवर बहादुर, शिव मोहन, राजाराम, उमेश, गुरुदेव, मुकेश और राज दुलारी समेत कई लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। श्रद्धालुओं ने कहा ...