बाराबंकी, नवम्बर 25 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोड़ियार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रंजिश में बुजुर्ग और उनके दो बेटों पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की पिटाई की और सामान में तोड़फोड़ कर दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोड़ियार गांव निवासी सियाराम के खेत तक जाने वाले रास्ते पर कामता प्रसाद ने दीवार बनाकर आवागमन बंद कर दिया था। इसको लेकर सियाराम ने सात सितंबर को थाने और एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे जब सियाराम घर के पास स्थित बंद भट्ठे की ओर गए थे, तभी प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, बलराम, रामप्रताप, मनोज कुमार और पंकज कुमार समेत आठ लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत...