बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: दरियाबाद। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर मजरे बड़नपुर गांव में खड़ंजा मार्ग को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। आरोप है कि पीआरवी के लौटने के बाद एक पक्ष ने घर में घुसकर दो लोगों की दोबारा पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर मजरे बड़नपुर गांव निवासी शिवकुमार के मुताबिक उनके घर तक जाने के लिए खड़ंजा मार्ग बना है, जिससे परिवार वर्षों से आवागमन करता आ रहा है। आरोप है कि पड़ोसी अशोक इस रास्ते को बंद करना चाहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे जब वह ई-रिक्शा लेकर घर लौटे तो इसी बात को लेकर अशोक के परिजनों से कहासुनी हो गई। ...