Barabanki News: रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, अक्टूबर 10 -- Barabanki News: बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे धनई मजरे मंसारा में घर के आने-जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने सास-बहू को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम पूरे धनई मजरे मंशारा निवासी सोनी पत्नी लवकुश रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के आने-जाने के रास्ते को लेकर विपक्षी आशाराम से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पांच अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे विपक्षी आशाराम पुत्र स्व. जगजीवन, अमित पुत्र मनीराम, मनीराम और किस्मता पत्नी आशाराम ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गालियां देते हुए लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आईं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.