Barabanki News: राष्ट्रीय विद्यालई क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हैदरगढ़ से दो छात्राओं का चयन
बाराबंकी, नवम्बर 5 -- Barabanki News: हैदरगढ़,बाराबंकी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विद्यालई क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए सार्वजनिक इण्टर कालेज हैदरगढ़ की दो छात्राओं का चयन हुआ है।छात्रा भव्या शुक्ला एवं भूमि शुक्ला के चयन की सूचना से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सार्वजनिक इण्टर कालेज से भव्या शुक्ला, भूमि शुक्ला,श्रद्धा दीक्षित, कार्तिक शंकर पाण्डेय एवं शिवदत्त दीक्षित ने प्रतिभाग किया था।इनमें शानदार प्रदर्शन करने वाली भव्या शुक्ला व भूमि शुक्ला का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए किया गया है।यह प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में 15 से 20 नवंबर के मध्य आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने विद्यालय के व्यायाम शिक्षक नितिन यादव एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.