बाराबंकी, अगस्त 30 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के सोमवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन को लेकर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पिछले दो दिनों से स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राज्य मंत्री सतीश शर्मा की ओर से अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा पर हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्वागत समारोह की व्यवस्थित तैयारी इसके बाद भिटरिया बाईपास पर वृहद स्वागत समारोह आयोजित होगा। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

स्वागत यात्रा की व्यवस्था हरीश द्विवेदी की अगवानी क...