बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: निन्दूरा। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी पर बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कोटेदार के सहयोगी के साथ मिलकर किसानों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब ढाई माह पहले किसानों को राशन दिलाने का झांसा देकर खाद वितरण में प्रयोग होने वाली ई- पॉश (बायोमेट्रिक) मशीन पर उनके अंगूठे लगवा लिए गए थे। सोमवार को जब किसान कृषि विभाग से खाद लेने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके अंगूठों का सत्यापन पहले ही हो चुका है। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। इसके बाद किसानों ने मामले की शिकायत सहायक विकास अधिकारी (कृषि) हरि प्रकाश चौधरी से की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: समितियों और दुकानों पर जांच कर स्टॉक रजिस्टर और मशीन ले गईं तहसीलदार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली ...