Barabanki News: राम वन गमन लीला में भावुक हुए अयोध्यावासी
बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। नागेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में रामलीला के अंतर्गत रविवार को राम वन गमन लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन प्रस्थान का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। लीला के दौरान अयोध्यावासियों के विरह और प्रभु राम के प्रति उनके प्रेम का मार्मिक चित्रण किया गया। मंचन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्वरूप प्रतिष्ठा के उपरांत रामलीला की विभिन्न लीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। इसी क्रम में दशहरा मंदिर पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राम वन गमन लीला का आयोजन हुआ। पौराणिक प्रसंग के अनुसार, चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ ने अपने चारों पुत्रों के विवाह के बाद प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राम के वियोग में राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.