Barabanki News: रामनगर तहसील में नाजिर-पेशकार के बीच मारपीट
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: रामनगर। तहसील रामनगर में गुरुवार शाम तहसील के नाजिर अरविंद शुक्ला और तहसीलदार के पेशकार आशुतोष सिंह के बीच चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों के अनुसार, दोनों कर्मचारियों के बीच पिछले दो-तीन दिनों से कार्यालय में बिजली की अनावश्यक खपत को लेकर कहासुनी चल रही थी। नाजिर अरविंद शुक्ला कार्यालय में बिजली बचाने और अनावश्यक विद्युत उपयोग रोकने की बात कर रहे थे, जबकि पेशकार आशुतोष सिंह को यह लग रहा था कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर पंचायत के आवेदन पर पांच दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.