Barabanki News: राधे राधे बोल श्याम चले आएंगे...पर झूमे श्रोता
बाराबंकी, सितम्बर 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। राधे-राधे बोल, श्याम आएंगे...। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...। भक्तिभाव से ओतप्रोत भजन की स्वरलहरियां पूरी रात गूंजती रही। भवानीगंज के मातन मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार रात्रि को महोत्सव के पांचवें दिन का मुख्य आकर्षण कानपुर से आए कलाकारों द्वारा दिखाई गई झांकियां रहीं। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का नृत्य, भगवान विष्णु के दशावतार, भगवान भोलेनाथ, महाकाली और हनुमान जी सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों की वेशभूषा, साज-सज्जा और अभिनय इतना सजीव था कि श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसा लगा। इन झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण का मोर पंख धारण कर मोर के साथ किया गया नृत्य सबसे ज्यादा पसंद आया। इसे देखकर पूरा पंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.