बाराबंकी, अक्टूबर 29 -- Barabanki News: जैदपुर। हरख ब्लाक के ग्राम जमुनियाडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रांगण में गुरुवार को एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक हॉस्पिटल लखनऊ के स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का आयोजन प्राचार्य बीके चौधरी ने किया। इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष राकेश्वर मिश्र, गौरव कुमार यादव व विकास पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...