बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: असंद्रा। थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ स्थित डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक के भाई का दावा है कि उसके भाई ने थाने में कीट नाशक पिया है जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। सरसा राठौर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह का गांव के ही बोनी उर्फ आदर्श से पुराना विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम विपक्षी पक्ष ने घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। इसके बाद वीरेंद्र कुमार लिखित शिकायत लेकर असंद्रा थाने पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उनका दावा है कि इसी से आहत होकर वीरेंद्र ने थाने के अंदर ही कीटनाशक पी लिया। ह...