Barabanki News: मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी
बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में शुक्रवार को मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। ओपीडी में 895 नए पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में सीएमएस डॉ. अजय सिंह, अधीक्षक डॉ. इकबाल, डॉ. गौरव नारायन, डॉ. कृष्ण, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. हसन सलीम, डॉ. रामकुमार, डॉ. ओमप्रकाश आदि चिकित्सकों ने 895 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं दीं। 315 मरीजों के खून की जांच करवाई गई। 72 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे करवाये गये। सीएमएस अजय सिंह ने अधीक्षक डाक्टर इकबाल के साथ ओपीडी का निरीक्षण भी किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.