बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बसारा कौड़ियार मार्ग पर मौरंग लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में डंपर पर मौजूद पिता-पुत्र मौरंग में दब गए। लोगों ने मौरंग में दबे पिता-पुत्र को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली व कस्बा फतेहपुर के फैयाजपुर वार्ड निवासी जमाल (48) व उसका पुत्र नियाज डंपर पर मौरंग बराबर कर रहे थे। तभी ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ा दिया। जिससे डंपर सड़क गड्ढे में फंस कर अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते डंपर पलट गया। इस हादसे में जमाल व नियाज नीचे गिरी मौरंग में दब कर रह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को मौरंग से निकाल कर फतेहपुर सीएचसी भेजा। जमाल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...