बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। प्रकृति के जंगल में जीवन और मौत का संघर्ष रविवार को उस समय सामने आया, जब वन विभाग के जंगल में छोटे छोटे कदमों से कुलांचे भरते पहुंचे एक हिरण के शावक को अजगर ने अपने शिकंजे में जकड़ लिया। शावक की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- Barabanki News: मौत का शिकंजा: हिरण के शावक पर अजगर का हमला, बचाने दौड़े ग्रामीण लेकिन नहीं बच सकी जान ग्रामीणों की मदद लोगों ने लाठी-डंडों से अजगर को भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के प्रहार से अजगर तो शिकार छोड़कर लोनी नाले की ओर भाग निकला, लेकिन तब तक हिरण के शावक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। यह घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र की हुसैनाबाद ग्राम पंचायत के मजरे मुबारकपुर (हुलासी खेड़ा) गा...