Barabanki News: मोबाइल शॉप में सेंधमारी, हजारों की नगदी समेत कई मोबाइल चोरी
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में कस्बा हैदरगढ़ के बछरांवा तिराहे पर स्थित एक मोबाइल शॉप में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शनिवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घोसियाना वार्ड निवासी तौकीर अहमद की बछरांवा तिराहे पर शीबा मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब तौकीर ने दुकान खोली तो अंदर का बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। छानबीन में पता चला कि चोर काउंटर में रखे 62 हजार रुपये नगद, 19 नए कीपैड मोबाइल फोन और एक एंड्रॉयड फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 70 हजार रुपये ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.