बाराबंकी, जुलाई 16 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कस्बा में बछरावां तिराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान में एक सप्ताह पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए 10 की-पैड मोबाइल, 560 रुपए नगदी बरामद किया है। पिछले सप्ताह शुक्रवार की रात तौकीर अहमद की दुकान में सेंध मारी कर बदमाशों ने 20 की-पैड व एक एंड्रॉयड फोन एवं 61 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली थी। पकड़े गए बदमाश थाना हैदरगढ़ के ही टिभुई खेड़ा गांव के राम केवल व पवन कुमार बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...