Barabanki News: मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस दबोचा
बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व युवक से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र निवासी कुलदीप नामक युवक से 14 जुलाई को दो शातिर बदमाशों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने बेलहरा निवासी मुजीब और नसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.