बाराबंकी, जुलाई 29 -- Barabanki News: कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर में बुधवार सुबह नाग देवता मेला (सैदपुर पोरई) में आने वाली भीड़ के कारण मिल चौराहे पर जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। जबकि मेला स्थल यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर है। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात की रफ्तार थमने से जाम में फंसे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिल चौराहे पर अचानक वाहनों और राहगीरों वाहनों संख्या व भीड़ बढ़ने से यह समस्या उत्पन्न हुई। आरोप था कि स्थानीय पुलिस नदारद रहने कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई। सुबह नौ बजे लगा करीब ढाई घंटे बाद खुला। जब सूचना पर असंद्रा इंस्पेक्टर अनिल सिंह की पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात...