Barabanki News: मेंथा ऑयल कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग का छापा
बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। स्थानीय कस्बा मेंथा ऑयल के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सोमवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से सूरतगंज क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारी के गोदाम और आवास पर देर रात तक जांच-पड़ताल में जुटे रहे। इसके पूर्व टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में मेंथा आयल व्यापारी के यहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध अभिलेखों और अन्य कारोबारी गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच की। सोमवार शाम आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची तो आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। टीम ने गोदाम और आवास में पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई की जानकारी फैलते ही स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.