Barabanki News: मासूमों की मौत पर पीड़ित पिता को आठ लाख की सहायता
बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गुलचप्पा गांव में दो मासूम बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक है। बच्चों की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन शासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को उन्होंने पीड़ित पिता मुस्लिम को आठ लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान कर शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पूर्व गुलचप्पा गांव में दीवार गिरने से मुस्लिम के सात वर्षीय पुत्र हुजैफा और 14 वर्षीय पुत्री हाजरा बानो की मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल सहायता संबंधी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। शासनादेश के तहत दोनों मृतकों के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.