Barabanki News: मानसून की बेरुखी से खेतों में पड़ी दरारें, निजी संसाधनों से फसल को बचाने में जुटे किसान
बाराबंकी, अगस्त 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। मौसम की बेरूखी और लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। पिछले कई दिनों से बारिश न होने की वजह से धान की रोपाई के बाद खेतों में दरारें पड़ गई हैं। जिले में इस वर्ष सामान्य से लगभग 12 फीसदी कम बारिश हुई है। निजी संसाधनों के भरोसे महंगी हुई सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। उधर नगर समेत जिले में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि जिले में इस वर्ष दो लाख 10 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की खेती की है। यह भी पढ़ें- जिले में सामान्य से 46 फीसदी कम हुई वर्षा लगभग सभी जगहों पर धान की रोपाई हो चुकी है। तेज धूप और उमस के बीच खेतों में खड़े धान के पौधे तेजी से पानी मांग रहे हैं। समय पर पर्याप्त नमी न मिलने से पौधों की बढ़वार प्रभावित हो रही है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.