बाराबंकी, सितम्बर 13 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा में बिना मानक के पुरानी सड़क के जर्जर मलबे के ऊपर बनाई जा रही सड़क को लेकर मोहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और एसडीएम को शिकायती पत्र भेज अधूरी सड़क का कार्य पूरा कराने की मांग की है। मोहल्ले वासियों का कहना है अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कस्बावासी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। देवा आदर्श नगर पंचायत के निवासी समाजसेवी नेता दिलशाद, कस्बे के लल्लन वारसी, इलियास, केंसरबानो, सलमा बानो, मो. अमन आदि लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कहा कि मोहल्ला हुज्जाजी तीन, शेख दो और तीन में पुलिया से लेकर घंटाघर मस्जिद तक बनाई जा रही सड़क मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही है। सड़क सकरी की जा रही है, सड़क की चौड़ाई कम की जा रही है पु...