Barabanki News: महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे सोहौरा मजरे रोहनामीरापुर में बांस काटने के विवाद में विपक्षी ने महिला से मारपीट की। हत्या की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरे सोहौरा मजरे रोहनामीरापुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी रमेश शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही सोमदत्त तिवारी, आरती देवी, शिवा उर्फ रुद्रांश और प्राची उर्फ जानवी उनके घर के पास बांस काट रहे थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और दरवाजे पर लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.