बाराबंकी, अगस्त 27 -- Barabanki News: कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के पाराहाजी गांव निवासी सिमलेश कुमारी ने बताया कि उसके पति पप्पू पांडेय गुजरात में मजदूरी करते हैं। वह बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। आरोप है कि 30 जून की रात वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खोला। तभी गांव के ही रिमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार पुत्रगण रामनेरश, पवन और महेंद्र पुत्रगण लक्ष्मी प्रसाद उनके घर में घुस आए। पुरानी रंजिश में उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से जाते समय जान से मारने की धम...