बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को जिले के सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की शिकायत के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा स्वास्थ...