Barabanki News: महादेवा में शिवभक्तों की सेवा में मेडिकल स्टोर संचालक रखेंगे फर्स्ट एड बाक्स, आरओ वाटर
बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। श्रावण मास में महादेवा में दवा दुकानों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, फर्स्ट एड बाक्स तथा बैठने और विश्राम की व्यवस्था रखनी होगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले में दवा दुकानों की निगरानी तेज कर दी गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रज़िया बानो ने शनिवार को महादेवा कांवड़ मार्ग पर स्थित 23 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौतम मेडिकल स्टोर, वीडी वर्मा मेडिकल स्टोर, सौरभ मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर, बीके मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, प्रतिभा मेडिकल स्टोर समेत कुल 23 मेडिकल प्रतिष्ठानों के औषधि लाइसेंस, अभिलेखों तथा आवश्यक दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.