Barabanki News: मवेशी बांधने को लेकर दो पक्ष में मारपीट, छह लोग घायल
बाराबंकी, जुलाई 25 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा थाना के मौजा बाद गांव में विवादित जमीन पर जानवरों को बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया है। ग्राम मौजा बाद निवासी अवध राम और अंजुल के बीच शनिवार के शाम करीब सात बजे विवादित जमीन पर जानवरों को बांधने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंड़े और बेलचे चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। रेखा (40) के सिर पर चोट लगी है। प्रियांशी (18) के हाथ और सिर पर चोट लगी है। अवध राम (52) भी घायल हैं। दूसरे पक्ष के अंजुल (27) के सर पर चोट लगी है व अंजलि (25) को भी चोट लगी है। इसके अलावा एक अन्य महिला भी घायल है। देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को सीएचसी देवा में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.